विशिष्ट राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (GITI), पंतनगर में हर्षोल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा
पंतनगर। विशिष्ट राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पंतनगर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित की गई। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य, समस्त प्रशिक्षणार्थियों, अनुदेशकों एवं कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन कर सुख, समृद्धि एवं तकनीकी प्रगति की कामना की।






